फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीपीओ, समाज कल्याण अधिकारी सहित तीन से जवाब तलब

Thu, 01 May 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आईजीआरएस निस्तारण में विभिन्न विभागों की लापरवाही विभागाध्यक्षों पर भारी पड़ गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित तीन अन्य से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही समुचित कारण देते हुए त्वरित जवाब देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में पहले स्थान से खिसक कर छठवें नंबर पर पहुंचाने वाले विभागों पर सख्ती शुरू कर दी गई है। 30 अप्रैल को डीएम अनुनय झा ने स्पष्टीकरण पत्र जारी कर जवाब भेजने के निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण अधिकारी से मांगे गए स्पष्टीकरण में कहा है कि अप्रैल में शासन ने उनके 37 आईजीआरएस का संदर्भ लिया जिसमें 28 असंतुष्ट, 31 में बिना स्थलीय जांच के रिपोर्ट देने व 27 शिकायतकर्ताओं से संपर्क न करने की स्थिति मिली।
समाज कल्याण अधिकारी की तरफ से शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी प्रकार जिला कार्यक्रम अधिकारी के 14 आईजीआरएस संदर्भ में 10 असंतुष्ट व 11 मामले बिना स्थलीय सत्यापन के रिपोर्ट लगे पाए गए। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मिठौरा के निस्तारण में 7 का संदर्भ लिया गया, जिसमें 4 असंतुष्ट व एक मामले में बिना स्थलीय निरीक्षण के रिपोर्ट लगाई गई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि ने आठ का संदर्भ लिया गया, जिसमें 6 बिना स्थलीय निरीक्षण के रिपोर्ट लगे मिले। अधिशासी अभियंता विद्युत महराजगंज के 42 मामलों का संदर्भ लिया गया जिसमें 21 असंतुष्ट रहे। 14 मामलों में शिकायतकर्ता से संपर्क नहीं किया गया। डीएम ने जारी आदेश पत्र में कहा कि इनकी कार्यशैली से सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग खराब हो रही है इसलिए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें