नौतनवा। बहादुर शाह नगर में अवैध कब्जे को लेकर अनशन पर बैठे सभासद प्रतिनिधि सुभाष वर्मा की हालत शनिवार को बिगड़ गई। सुभाष लगातार पांचवें दिन अनशन पर जमे रहे। आरोप है कि प्रशासन द्वारा मेडिकल भी नहीं कराया जा रहा है।
सुभाष का कहना है कि वार्ड में सार्वजनिक खलिहान की भूमि है। जिस पर कुछ व्यक्तियों ने कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जिसकी शिकायत कई बार एसडीएम, तहसील दिवस और अधिशासी अधिकारी से की जा चुकी। लेकिन प्रशासन द्वारा कब्जा धारकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उनकी मांग है कि जब तक निर्माण कार्य रोककर अवैध कब्जा धारकों पर कार्रवाई नहीं होती अनशन जारी रहेगा। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी धरने का समर्थन किया था। उसके बाद आए एसडीएम ने समझाने की कोशिश की। अनशनकारी का कहना है कि जब तक प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करेगा। अनशन जारी रहेगा।