फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दर्द दे रहे छुट्टा पशुओं से छुटकारा दिलाने का इलाज बेअसर, परेशान हो रहे लोग

Sat, 27 Aug 2022 10:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

26 जून 2020 की रात नौतनवां में स्थित छपवा टोल प्लाजा के पास छुट्टा पशुओं से अनियंत्रित होकर दो चारपहिया वाहन आमने सामने से टकरा गए थे। इस घटना में दोनों वाहनों में सवार कुल पंद्रह लोग घायल हो गए थे। दो गोवंशीय पशुओं की भी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को फरेंदा कस्बे में शाम पांच बजे मिल गेट के सामने सड़क पर घूमते छूट्टा पशु। संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जनपद में शहर की सड़कों पर घूम रहे पशु हादसों का कारण बन रहे हैं। शहर की मुख्य सड़कों पर कहीं भी इन पशुओं को घूमते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, शहर में नगर पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी सड़कों पर घूम रहे इन पशुओं को पकड़ने की है, लेकिन अधिकारी गंभीर नहीं नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को बस्ती में हुए हादसे के बाद जिले में पड़ताल के दौरान फरेंदा एवं नौतनवां कस्बे में सड़कों पर छुट्टा पशु आराम से घूम रहे थे। रास्ते से गुजरने वाले लोग किसी तरह से अपने आप को बचाते हुए निकले।

विज्ञापन


महराजगंज शहर में पड़ताल के दौरान कोई छुट्टा पशु मुख्य सड़क पर नहीं दिखा। फरेंदा कस्बे में मिल गेट के पास एक छुट्टा पशु बीच सड़क में ही आगे बढ़ता हुआ दिखा। सामने से आ रहे कार चालक को असुविधा हुई, जब छुट्टा पशु आगे बढ़ा तो लोग इधर-उधर बचने के लिए भागने लगे। किसी तरह से छुट्टा पशु व्यस्त मार्ग छोड़कर आगे बढ़ा तो लोगों ने राहत की सांस ली।

नगर पंचायत आनंदनगर के अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पकड़कर टीम गो आश्रय गृह में छोड़ती है। अगर कहीं सड़क पर छुट्टा हैं तो उन्हें भी गो आश्रय गृह में छोड़ दिया जाएगा। नौतनवां कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन चार की संख्या में छुट्टा पशु दिखे। बाइक से जा रहे कुछ लोग थोड़ी देर परेशान हो गए। बाइक सवार नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छुट्टा पशुओं को सड़क पर आने से आवागमन में अवरोध होता है। एसडीएम नौतनवां दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जहां कहीं भी छुट्टा पशु दिखते हैं, उनको गो आश्रय केंद्र में छोड़वा दिया जाता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

केस नंबर एक

26 जून 2020 की रात नौतनवां में स्थित छपवा टोल प्लाजा के पास छुट्टा पशुओं से अनियंत्रित होकर दो चारपहिया वाहन आमने सामने से टकरा गए थे। इस घटना में दोनों वाहनों में सवार कुल पंद्रह लोग घायल हो गए थे। दो गोवंशीय पशुओं की भी मौके पर ही मौत हो गई थी।

केस नंबर दो
1 जुलाई 2020 को नौतनवां क्षेत्र के संपतिहा चौराहा के निकट छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में कांच लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। इस घटना में वाहन चालक इकबाल तथा खलासी आसिफ चोटिल हो गए थे।

केस नंबर तीन
6 जुलाई 2021 की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बाबू पैसिया के सामने छुट्टा पशु आने से दुर्घटना में एक बाइक पर सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर गिर पड़े थे। इस घटना में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें