फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाराज होकर प्रेमिका ने प्रेमी की दुकान में खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका की मां ने थाने में दी तहरीर, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजुरी। पनियरा थाना क्षेत्र के एक दुकान में काम करने वाली एक 17 वर्षीय लड़की ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। उसे इलाज के लिए दुकानदार द्वारा पीएचसी पनियरा लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में लड़की की मां ने नामजद थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लड़की दुकान में काम करती थी। इसी दौरान दुकान के युवक के साथ प्रेम करने लगी। कुछ अनबन होने पर शाम साढ़े छह बजे दुकान पर पहुंची और जहर खा ली। मामले उसकी मां ने तहरीर थाने पर दी है। तहरीर के अनुसार उक्त दुकानदार उसकी लड़की को फोन कर बार-बार परेशान करता था। उसी को लेकर उसने उसके दुकान पर पहुंच कर जहर खा लिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें