परतावल। श्यामदेउरवा क्षेत्र के मलमलिया उर्फ सिरसिया गांव स्थित काली माता मंदिर को सोमवार रात चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात चोर मंदिर से छोटे-बड़े करीब 15 घंटे चोरी कर ले गए। मंगलवार को चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
गांव निवासी अयोध्या सिंह ने चौकी परतावल में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित काली माता मंदिर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह मंदिर पहुंचने पर घंटों के गायब होने की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गए घंटों की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चौकी प्रभारी अनीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।