फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आशा कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों पर दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों पर फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराए जाने का आरोप लगाते हुए उसे निरस्त करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन की अध्यक्ष संगीता ने बताया कि सात फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई वार्ता में 13 सूत्री मांगों पर सहमति बनी थी। इसके बाद 23 अक्तूबर को लखनऊ में मिशन निदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक वार्ता हुई थी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त होने के बावजूद उसी शाम प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही समेत करीब 30 आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस उठा ले गई।
उन्होंने घटना की सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और 24 अक्तूबर को आलमबाग थाने में दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने अपनी मांगें भी दोहराई। इस दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इस दौरान कुसमावती, मीरा देवी, उषा, मनोरमा, शकुन्तला, लक्ष्मी, माधुरी, संगीता, संध्या आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें