फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परतावल बीडीओ की आख्या पर नाराजगी, चेतावनी जारी

Fri, 21 Feb 2025 09:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फर्जी तरीके से मनरेगा में हाजिरी अपलोड कर भुगतान के प्रयास में परतावल बीडीओ श्वेता मिश्रा को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। सीडीओ ने परतावल बीडीओ से आख्या मांगी थी, लेकिन बीडीओ ने गोलमोल आख्या देकर उच्चाधिकारियों को भ्रमित करने का प्रयास किया। इसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने बीडीओ के इस कृत्य के लिए चेतावनी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

बांसपार निवासी राजेश कुमार ने सीडीओ अनुराज जैन को शिकायत पत्र देकर ग्राम पंचायत में हो रहे मनरेगा कार्य बेलवा बुजुर्ग की आईडी व मस्टररोल के सहारे क्षेत्र पंचायत के 16 मस्टरोल के लिए फर्जी हाजिरी लगाने का आरोप लगाया। इस पर जांच की गई तो पता चला कि 28-29 जनवरी को जो फोटो अपलोड हुआ वह एक ही स्थान का है और कार्यस्थल की जगह दूसरे गांव का है।
इस प्रकार फर्जी हाजिरी के सहारे भुगतान का प्रयास मनरेगा से किया गया, जिसे मनरेगा उपायुक्त की सक्रियता ने रोका। एक फरवरी को बीडीओ से मामले में आख्या मांगी गई तो उन्होंने 12 फरवरी को जो आख्या प्रेषित की वह स्वीकार योग्य नहीं है। सीडीओ ने कहा कि उनकी आख्या साबित करती है कि उनका एपीओ, रोजगार सेवक, लेखा सहायक व कम्प्यूटर ऑपरेटर पर कोई नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन

चेतावनी पत्र में उल्लेख किया गया है कि सुधार करें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एपीओ दिलीप कुमार गौतम व रोजगार सेवक अमित कुमार को भविष्य में गड़बड़ी मिलने पर संविदा समाप्ति की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें