फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डॉ. आंबेडकर पर टिप्पणी पर आक्रोश, सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन

Sat, 21 Dec 2024 05:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और सपा ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया। ज्ञापन के माध्यम से गृहमंत्री से माफी मांगने और मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग की।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अगुवाई में बाबा साहब अमर रहें व गृहमंत्री माफी मांगों के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के गृहमंत्री ने गलत टिप्पणी करते हुए दलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता का प्रमाण दिया है।
राज्यसभा में दिए गए वक्तव्य के लिए गृहमंत्री अमित शाह जनता के सामने सार्वजनिक माफी मांगें और उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। निर्मेष मंगल, सुशील कुमार टिबड़ेवाल, प्रेम यादव, कैलाश, पारसनाथ, प्रकाश गौतम, राहुल शर्मा, कुंवर यज्ञ दत्त, अनिल, डाॅ. शेषनाथ, सुदामा प्रसाद, बाल किशोर, फिरोज शामिल रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर गृहमंत्री की टिप्पणी को करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया। इस अवसर पर जग्गू प्रसाद, पूर्णमासी, अरविंद कुमार, प्रेम लाल गौड़, प्रेम, आकिब अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें