फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बगास और गन्ना लदी दो ट्राॅली पलटी, बुजुर्ग की मौत

Sat, 21 Dec 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के मीराबाई नगर वार्ड लोहेपार में शुक्रवार की सुबह बगास लदी ट्राॅली व गन्ना लदी ट्राॅली ओवरटेक होने के दौरान पलट गईं, जिसमें एक बुजुर्ग और दो भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे प्रयास के बाद शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मीराबाई नगर लोहेपार में वार्ड के कमल मद्धेशिया, गीता, शिव कुमार और भुखला देवी स्लोकी यादव के दरवाजे पर अलाव जलाकर हाथ सेक रहे थे। तभी घुघली की ओर से आ रहे गन्ना लदा ट्राॅली को ओवरटेक कर रहे बगास लदी ट्रॉली पलट गईं और बुजुर्ग कमल मद्धेशिया (80) के ऊपर बगास गिर गया, जिसमें दब गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन अन्य ने भागकर अपनी जान बचाई।
वहीं ट्राॅली पलटने से गन्ना पास में बंधी दो भैंस पर गिरने से उसमें दबकर मर गईं। मौके से चालक फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार, दोनों ट्रैक्टर और ट्रालियों को कब्जे में ले लिया गया और चालकों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कमल के दो पुत्रों की पहले ही हो चुकी है मौत ः कमल मद्धेशिया की छह माह के भीतर बीमारी से दो बेटों की भी मौत हो चुकी हैं। परिवार पर इस त्रासदी से बहू और बच्चे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें