फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन पर कब्जा कराने को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के परागपुर गांव स्थित एक जमीन पर कब्जा कराने को लेकर तहसील बार एसोशिएशन के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील पर जिम्मेदारों के खिलाफ विरोध जताकर बैठक कर आगे की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

बार एसोशिएशन के अध्यक्ष संगम पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता नवीन कुमार मिश्र ने शिकायत देकर बताया है कि परागपुर गांव स्थित उनकी जमीन है। इसका वरासत का मुकदमा चकबंदी न्यायालय में विचारधीन है। ऐसे में उस भूमि को एक व्यक्ति ने बैनामा ले लिया है। आरोप है कि उक्त विवादित जमीन पर तहसील के जिम्मेदारों की ओर से खरीदार को कब्जा दिला दिया गया है। मामले में बैठक कर जिम्मेदारों के खिलाफ विरोध जताया गया। इस अवसर पर विजय तिवारी, देश दीपक पाण्डेय, वीरेंद्र तिवारी,कृष्ण कुमार चौहान, नवीन मिश्रा,अविनाश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें