फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंगनबाड़ी बनेंगे जल संरक्षण की नजीर, भूजल बढ़ाने का पढ़ाएंगे पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के आंगनबाड़ी केंद्र जल संरक्षण की नजीर प्रस्तुत करेंगे। विभाग के निजी भवन में चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों पर जल जीवन मिशन की मदद से वाटर हार्वेस्टिंग युनिट का प्रबंध होगा। इसके शुरुआती चरण में 30 केंद्रों का चयन किया गया है जिसमें वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था विकसित कर भूजल स्तर मेंटेन रखने की मुहिम शुरू की जाएगी। कार्यकर्ता व सहायक इसके बारे में जागरूकता लाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

निजी भवन से संचालित आंगनबाड़ी केंद्र जल संचयन और संरक्षण की व्यवस्था होगी। पहले चरण में 30 केंद्र चिंह्नित किए गए हैं जिसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। जिससे भूजल स्तर में वृद्धि हो सके। इस व्यवस्था के जरिए आंगनबाड़ी पोषण वाटिका की सिंचाई भी होगी, जिससे पोषण वाटिका को हरा-भरा रखा जाएगा। इस गतिविधि का उद्देश्य वर्षा जल का कुशल उपयोग प्रबंधन और सामुदायिक स्तर पर जल संरक्षण का संदेश फैलाना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों और ग्रामीण महिलाओं को जल संरक्षण के महत्व परिचित कराकर जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिससे जल की बर्बादी रोकी जा सके और भूजल स्तर में सुधार लाया जाए। केंद्र की छतों और परिसर से वर्षा जल एकत्र करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम व्यवस्थित करने के कार्य में जल जीवन मिशन सहयोग देगा। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को प्रशिक्षण मिलेगा कि वह कैसे जागरूकता फैलाएं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह साल तक के बच्चों को शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, पोषण व अन्य विषयों पर जागरूक किया जाता है अब इसमें जल संरक्षण भी शामिल किया गया है।

जल जीवन मिशन के सहयोग से 30 आंगनबाड़ी केंद्रों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की योजना है। जल निगम ने ब्लाॅक स्तर पर केंद्र पहले चरण के लिए तय किए हैं जहां इंतजाम होंगे। दुर्गेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें