फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बनाई आंदोलन की रणनीति

Thu, 22 Aug 2024 09:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। उन्होंने बैठक में मानदेय बढ़ोत्तरी, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर मंथन किया। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्यभार बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

उसके बदले मानदेय की बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही है, जबकि आउटसोर्सिंग से लिए गए कर्मचारियों को अधिक वेतन दिया जा रहा है। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी की स्थापना के 49 वर्ष बाद भी कार्यकर्ताओं की मानदेय वृद्धि नहीं हुई।
कार्यकर्ताओं को राज्यकर्मियों का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। सरकार की दोहरी नीति के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पीड़ित हैं। उन्होंने कहा यदि मांगों पर सरकार ध्यान नहीं देती है तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर राजमती, ज्ञानमती, उर्मिला, सुनीता प्रजापति, नजमा खातून, मंजू श्रीवास्तव, पुष्पादेवी, संध्यादेवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें