फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वेतन बढ़ोतरी की मांग की

Fri, 20 Dec 2024 05:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने बताया कि 300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बाधित है। अगर समय रहते भुगतान नहीं हुआ तो धरना दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने वेतन बढ़ोतरी की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार सिर्फ कार्य में बढ़ोतरी कर रही है, लेकिन मानदेय अब भी वही पुराना छह हजार प्रतिमाह ही दिया जा रहा है। सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल दिया है, लेकिन वह भी खराब हो चुका है। इसे ठीक कराने के लिए जिम्मेदार रूचि नहीं ले रहे हैं। कार्य नहीं करने पर सेवा समाप्त करने की धमकी दी जा रही है।
जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर जो काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है उसके लिए आंगनबाड़ी संगठन आंदोलन करने के लिए तैयार है। अगर काम के साथ मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई तो इस बार विधानसभा घेरा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में राजमती, ज्ञानमती, आयशा बेगम, नाजमा, शोभा, कुसुमकांती त्रिपाठी, सीमा विश्वकर्मा, सुमन, सरोज जायसवाल, निर्मला पाल, प्रमिला, शीला, सुमित्रा, मीरा पटेल, रिंकी, मोदलता, शशिकला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें