फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अराजकतत्वों ने मंदिर में की तोड़फोड़, केस दर्ज

Mon, 26 Aug 2024 09:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव शीतलापुर के भट्ठी टोला में कुछ अराजकतत्वों ने मंदिर में लगी प्रतिमाओं को तोड़ दिया है। इस मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों की तहरीर पर मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली।
विज्ञापन

गांव शीतलापुर के भट्ठी टोला निवासी अविनाश पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस हो दी तहरीर में बताया कि उनके गांव के दक्षिण दिशा स्थित कोटही माता का प्राचीन मंदिर है। जहां वर्षों से ग्रामीण पूजा-अर्चना करते चले आ रहे हैं। शनिवार को गांव निवासी शुमन श्रीवास्तव मंदिर पर पूजा अर्चना करने गई थीं। जिस दौरान वह मंदिर की हालात को देख दंग रह गई। मंदिर के अंदर देवी देवताओं की प्रतिमाओं को अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ कर दिया था। फिर वह तत्काल गांव लौट इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इन लोगों ने आगे कहा की अराजकतत्वों के इस कृत्य से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा है। जिसे लेकर वह लोग काफी नाराज हैं।
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा की मामले में ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आरोपियों को पता लगाने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें