फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गेंद निकालने की कोशिश में पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के बड़गो गांव में सोमवार देर घर के पास खेलते समय गेंद निकालने की कोशिश में दो वर्षीय मासूम पानी भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बड़गो गांव के टोला मंगलडीह निवासी नसीम अंसारी का दो वर्षीय इकलौता बेटा सन्नी शाम के समय अन्य बच्चों के साथ घर के पास गेंद से खेल रहा था। खेल-खेल में गेंद नाली की ओर चली गई। मासूम गेंद निकालने के लिए आगे बढ़ा और संतुलन बिगड़ने से पास ही मौजूद पानी से भरे गड्ढे में गिर पड़ा। उम्र कम होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और पानी में डूब गया।
काफी देर तक जब बच्चा दिखाई नहीं दिया तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। घर-आसपास और पूरे टोले में तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे बाद बच्चे का शव पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। आनन-फानन में परिजन उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता सदमे में गुमसुम हो गए। गांव के लोग सांत्वना देने पहुंचते रहे, लेकिन घर का सूना आंगन और बुझा चिराग हर किसी की आंखें नम कर गया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर नहीं दी गई है और न ही इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त हुई है।ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें