फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में गार्ड की मौत, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के नेपाल बॉर्डर से सटे कनमिसवा मार्ग स्थित बीआरओ प्लांट पर तैनात गार्ड की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृत गार्ड के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक गार्ड को अस्पताल लाने वाले कर्मियों ने पूछताछ में मृतक का नाम सूरज सिंह (50) निवासी ठठवली थाना गगहा जिला गोरखपुर बताया। कर्मियों ने आगे कहा कि गार्ड सूरज सिंह खाना खाने के बाद अपने बिस्तर पर सो गए और काफी देर बाद भी नहीं जगे। ऐसे में जब उन्हें जगाने की कोशिश की गई, तो वह अचेत अवस्था में थे। जिन्हें अस्पताल लाया गया है। डॉ. संदीप गुप्ता ने कहा कि गार्ड सूरज सिंह की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई थी। तुरंत ही मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में मृत गार्ड सूरज सिंह के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की आगे भी की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें