फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रात भर खेत के कीचड़ में गिरकर पड़ा रहा बुजुर्ग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी के जवानों कीचड़ से निकालकर परिजनों को दी जानकारी
विज्ञापन

इलाज के लिए ले जाते समय बुजुर्ग की हुई मौत
ठूठीबारी। घर से टहलने निकला एक बुजुर्ग नेपाल सीमा के समीप एक खेत के कीचड़ में गिरकर रात भर पड़ा रहा। गश्त कर रहे एसएसबी के जवानों की नजर पड़ी तो बुजुर्ग को कीचड़ से बाहर निकालकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन बुजुर्ग को इलाज के लिए ले जा रहे थे, इसी बीच उसने दम तोड़ दिया।
निचलौल थाना क्षेत्र के बहुआर गांव निवासी राजदवन गौतम (60) ठूठीबारी में अपने दामाद गौरी के घर आए हुए थे। दामाद के घरवालों का कहना है कि राजदवन गौतम बृहस्पतिवार की शाम घर से टहलने के लिए निकले, मगर देर शाम तक वापस नहीं आए। इससे चिंतित परिजन रातभर इधर-उधर ढूंढते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह भारत-नेपाल बॉर्डर के नो मैंस लैंड पर गश्त के दौरान कीचड़युक्त खेत में गिरकर कराह रहे बुजुर्ग पर एसएसबी जवानों की नजर पड़ी। जवानों ने बुजुर्ग को बाहर निकालकर ग्रामीणों से शिनाख्त करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जा ही रहे थे कि रास्ते में ही बुजुर्ग की मौत हो गई। जैसे ही इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव निचलौल थाना क्षेत्र के बहुआर लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें