फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घुघली की अमृता सिंह बनीं मिस यूपी 2026, वाराणसी में जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
600 प्रतिभागियों में दिखाया दमखम, घुघली थाना क्षेत्र की रहने वाली है अमृता
विज्ञापन

महराजगंज। एक निजी संस्था की ओर से रविवार को वाराणसी में आयोजित मिस यूपी 2026 प्रतियोगिता में जिले की अमृता सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से करीब 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें गोरखपुर, महराजगंज, लखनऊ, बस्ती, गोंडा और वाराणसी सहित कई जिलों के प्रतिभागी शामिल रहे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अमृता को मिस यूपी 2026 का विजेता घोषित किया गया। अमृता सिंह जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव की रहने वाली हैं। खिताब जीतने के बाद उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृता इससे पहले भी मॉडलिंग और मनोरंजन क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसके अलावा फैशन वीक में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा है। मॉडलिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाली अमृता ने मिस यूपी प्रतियोगिता में भी अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा से निर्णायकों को प्रभावित किया। अमृता के पिता धनंजय सिंह व्यवसायी हैं जबकि उनकी मां पुनीता सिंह उनका सहयोग करती हैं। मिस यूपी 2026 का खिताब मिलने के बाद अमृता ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और लगातार मेहनत को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें