फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे एंबुलेंस कॉल करने पर तुरंत मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दिवाली के मौके पर 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं एक कॉल पर उपलब्ध रहेंगी। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ने सभी एंबुलेंसों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। 108 एंबुलेंस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन

108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक सिंह ने बताया कि दिवाली पर 108 सेवा की सभी 2,200 एंबुलेंस 24 घंटे तैयार रहेंगी। सभी एंबुलेंसों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। 108 एंबुलेंस चिह्नित विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व थानों के नजदीक मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया कि सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने पर 108 नंबर पर काल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें