परसामलिक। ग्राम पंचायत सेखुआनी में स्थित उषा देवी कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज सेखुआनी (शंकरपुर) में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक सेवा निवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर अक्षैवर प्रसाद व विद्यालय प्रबंधक हेमेंद्र कुमार कन्नौजिया रहे।
प्रतियोगिता में प्राइमरी स्तर बालक वर्ग में दौड़ 100 मीटर अमन प्रथम, विराट प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में सुब्रत त्रिपाठी प्रथम, सचिन पाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सुनील पासवान प्रथम व महेश यादव द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर स्तर पर 500 मीटर दौड़ में विशाल पासवान प्रथम व दिलीप यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राइमरी स्तर पर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में काजल गौड़ प्रथम व नेमा भारती द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ संगम यादव प्रथम व स्नेहा यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर पर बालिका वर्ग में 200 मीटर बबिता प्रथम व मेनू यादव द्वितीय स्थान व सीनियर स्तर पर बालिका वर्ग में 500 मीटर दौड़ में अनामिका यादव प्रथम व निर्जला गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कबड्डी में सुहील खान की टीम प्रथम, खो-खो में हसीना खातून की टीम प्रथम व वैभव लक्ष्मी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनीता देवी, त्रिलोकी यादव ,रामसूरत ,राजेश, संतोष यादव, सतीश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।