नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बालक के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। बालक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, एससीएसटी सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बुधवार को उनका 9 वर्षीय लड़का शाम करीब 5.30 बजे रोहिन नदी के पास खेल रहा था, तभी गांव के ही हीरालाल सहानी ने उसके बेटे को नदी के किनारे ले जाकर यौन शोषण किया। बेटे ने घर आकर सारी बात बताई तो वह आरोपी के पास शिकायत करने गई तो उसने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी हीरालाल सहानी के खिलाफ पॉक्सो, एससीएसटी व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।