खुशहालनगर। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से खुशहालनगर हॉल्ट स्टेशन के प्लेटफाॅर्म का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसमें घटिया क्वालिटी की ईंट और सीमेंट के प्रयोग का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है।
लोगों का कहना है कि निर्माण में जिस तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा उससे जीर्णोद्धार के कुछ साल के भीतर ही खुशहाल नगर स्टेशन को फिर से बदहाल होने में देर नहीं लगेगी।
वर्षों से जीर्णशीर्ण हालत में पड़े खुशहालनगर हॉल्ट स्टेशन की दशा ठीक करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रयास शुरु किया। मगर इसमें ठेकेदार के जरिये खराब क्वालिटी की ईंट और घटिया सीमेंट का प्रयोग देखकर लोग यही कह रहे हैं कि शासन की ओर से धन तो खर्च किया जा रहा है, लेकिन गुणवत्ता के लिहाज से यहां का काम एकदम ठीक नहीं है।
गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे हनुमान गुप्ता, अमरजीत यादव, लोरिक सिंह और कुशमावती ने कहा कि जिस तरह सेम ईंट और घटिया सीमेंट का प्रयोग यहां किया जा रहा है, यह प्लेटफार्म महज दो या तीन वर्ष में ही खराब हो जाएगा और खुशहाल नगर रेलवे स्टेशन की फिर से बदहाल हो जाएगा। सुलेमान, आनंद, रमेश आदि ने कहा कि जब से काम शुरु हुआ है।
रेलवे का कोई अधिकारी दिखाई नहीं दे रहा। हालांकि ग्रामीणों ने रेलवे के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है।