फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देवरवा स्थित टोला पोखरभिंडा के ग्रामीणों ने प्राचीन काली मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने थाना भिटौली में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग मंदिर परिसर की जमीन और वहां स्थित सरकारी हैंडपंप के जलनिकासी मार्ग पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, मंदिर परिसर में पानी निकासी के लिए बनी गली को भी बंद किया जा रहा है, जिससे हैंडपंप का पानी अब पोखरे तक नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपित लोग गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं, मंदिर परिसर में स्थित पुराने पाकड़ के पेड़ पर भी कब्जा करने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कुछ हिस्से पर पहले ही कब्जा किया जा चुका है और बाकी जमीन पर भी दबंगई के बल पर कब्जा करने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से मांग कि है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मंदिर की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को तत्काल रोका जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। एसओ भिटौली सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें