फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेट्रोल वितरण में भेदभाव का आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर स्थित ब्रदर्श फिलिंग स्टेशन की व्यवस्था पर उपभोक्ताओं ने उठाए सवाल
विज्ञापन

सिंदुरिया। सदर तहसील क्षेत्र के नरायनपुर स्थित ब्रदर्श फिलिंग स्टेशन पर शनिवार को वितरण में अव्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पेट्रोल लेने पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि पंप पर पारदर्शिता के साथ वितरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से ही पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में वाहन चालक पेट्रोल लेने के लिए लाइन में लगे रहे लेकिन कई लोगों को पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर वापस कर दिया गया। वहीं कुछ लोगों को आसानी से पेट्रोल मिलने की चर्चा से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई। लोगों का कहना है कि संकट के समय सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से पेट्रोल उपलब्ध कराया जाना चाहिए लेकिन पंप पर ऐसा नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आम जनता की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। इस संदर्भ में जिलापूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि डीजल पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में है। अगर पंप मालिक द्वारा ऐसा किया जा रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें