फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर कतार तोड़कर कुछ ट्रकों को आगे निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालकों में हुई नोकझोंक, रुपये लेकर ट्रकों को निकलवाने का आरोप
विज्ञापन

सोनौली। सोनौली बॉर्डर पर नेपाल भंसार पास कराने के लिए लगी ट्रकों की लंबी कतार के बीच रविवार को कतार से निकल कर जाने को लेकर ट्रक चालकों में नोकझोंक हुई। कई दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे ट्रक चालकों ने आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्टर रुपये लेकर ट्रकों को कतार तोड़कर आगे निकलवा रहे हैं। विरोध करने पर अभद्रता और मारपीट की धमकी देने का भी मामला सामने आया है।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से सोनौली बॉर्डर पर मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई है। इसी बीच कतार तोड़कर आगे निकलने की होड़ में ट्रक चालकों के बीच नोकझोंक की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

ट्रक चालकों ने बताया कि नेपाल में प्रवेश के लिए भंसार पास कराने को लेकर पिछले चार-पांच दिनों से सैकड़ों ट्रक बॉर्डर पर कतार में खड़े हैं। इसी बीच कुछ लोग बाइक से पहुंचकर पीछे खड़े ट्रकों को सिपाहियों की मदद से दूसरी लेन से आगे करा देते हैं। इससे कई दिनों से लाइन में लगे चालकों में भारी नाराजगी है।
चालकों का आरोप है कि रविवार सुबह भी कुछ युवकों ने कई ट्रकों की ''''कटिंग'''' कर उन्हें आगे निकलवा दिया। जब अन्य चालकों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता की और मारपीट की धमकी दी। ट्रक चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि बॉर्डर पर ट्रकों की कतार का पारदर्शी और निष्पक्ष प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी वाहनों का प्रवेश निर्धारित क्रम के अनुसार हो सके।
विज्ञापन

इस संबंध में सोनौली के कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कतार तोड़कर आगे निकलने और व्यवस्था भंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बॉर्डर पर जाम लगने से वाहन नेपाल प्रवेश नहीं कर पा रहे। अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें