फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन तक जिंदगी की जंग लड़ते रहे रामवृक्ष मद्देशिया, रविवार रात मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
विज्ञापन

मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के दरहटा गांव में सड़क हादसे में घायल रामबृक्ष मद्देशिया (70) ने शनिवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही पूरे दरहटा में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार सुबह उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। पत्नी समेत परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, नौ जुलाई की सुबह करीब आठ बजे रामबृक्ष मद्देशिया चौक-महराजगंज मुख्य मार्ग के किनारे खड़े होकर किसी परिचित से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान चौक की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां पिछले चार दिनों से उनका इलाज चल रहा था, शनिवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ले ली।
विज्ञापन

रामबृक्ष मद्देशिया गांव में मुख्य सड़क के किनारे पान की छोटी-सी गुमटी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस संबंध में चौक थाना प्रभारी ने बताया की प्रकरण संज्ञान में नहीं है। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें