फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे में लापरवाही का आरोप

Thu, 30 Jan 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। विकास खंड मिठौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए सर्वे सात जनवरी से चल रहा है जो 28 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए खंड मिठौरा में 10 लेखपाल साहित कुल 28 ब्लाॅक कर्मचारियों को लगाया गया है। लोगाें के अनुसार लेखपाल गांव में नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम सभा मधुबनी निवासी मनोज का कहना है कि सरकार की योजना धरातल पर नहीं दिख रही है। प्रधानमंत्री आवास के लिए ब्लाॅक कर्मचारियों के आलावा लेखपालों को भी सर्वें के लिए लगाया गया है, लेकिन आज तक कोई लेखपाल सर्वें के लिए गांव में नहीं आया है।
ग्राम सभा टिकर निवासी राम सेवक का कहना है कि शासन की ओर से प्रधानमंत्री आवास को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, लेकिन अभी तक पात्र व्यक्तियों के नाम क्लियर नहीं होने से पात्र भी वंचित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम सभा मठिया निवासी राम नरेश का कहना है कि सरकार पात्र व्यक्तियों को ही प्रधानमंत्री आवास देने के लिए नए आदेश जारी किए है, लेकिन अपात्र व्यक्ति ब्लाॅक से लेकर जिले तक व्यवस्था बनाने में जुटे हैं।
ग्राम सभा सोहगौरा निवासी अनिल का कहना है कि यह योजना गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले और मिट्टी के घर वालों के लिए है। सर्वे में लगाए गए कर्मचारियों को चाहिए कि समय से सर्वे कर अपनी सूची को क्लियर कर ब्लाॅक को उपलब्ध कराएं ताकि पात्र व्यक्ति आवास का लाभ उठा सके।
खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर ने बताया कि प्रधान आवास के लिए 28 कर्मचारियों को लगाया गया। समय से लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया है। लापरवाही करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें