फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुबह 8 बजे से शराब की बिक्री का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां स्थित सरकारी अंग्रेजी व बियर की कंपोजिट दुकान पर निर्धारित समय से पहले बिक्री करने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आबकारी विभाग हरकत में आ गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दुकान के पीछे के हिस्से में शराब बिक्री किए जाने का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
वायरल वीडियो में दुकान के अंदर मौजूद मुनीम दरवाजे की आड़ से एक युवक को बियर की केन देता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक के हाथ में बियर की केन स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। उसके साथ दो अन्य युवक भी खड़े नजर आ रहे हैं, जो संभवतः खरीदारी करने ही वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। संबंधित दुकान के संचालन और बिक्री के समय की भी पड़ताल की जाएगी। जांच में यदि निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री किए जाने या अन्य किसी प्रकार की अनियमितता की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें