फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जल जीवन मिशन की पानी टंकी और वनटांगिया गांव का किया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के कोयला निदेशक ने योजनाओं का किया निरीक्षण
विज्ञापन


मिठौरा। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के निदेशक दीपक गोयल ने मंगलवार को मिठौरा विकास खंड के विभिन्न गांवों का व्यापक निरीक्षण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पंचायत और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का गहनता से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत ब्लॉक सभागार स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर से हुई, जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ग्राम सभा दरहाटा स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों के पठन-पाठन, विद्यालय की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता का जायजा लिया। शिक्षकों से संवाद करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन का भी निरीक्षण कर वहां संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

इसके बाद निदेशक ग्राम सभा करौता पहुंचे, जहां जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी और पंचायत भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति, निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव से संबंधित जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अंतिम चरण में उन्होंने वनटांगिया गांव पहुंचकर खेल मैदान, विद्यालय, बाउंड्रीवाल, अमृत सरोवर समेत विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर जंगली जानवरों से होने वाली समस्याओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जहां भी कमियां मिलीं, वहां संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, खंड शिक्षा अधिकारी, एडीओ पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें