फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डस्टबिन घोटाला : 2018 में घोटाला, 2023 में भुगतान, अब गिरफ्तारी की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत घुघली में 200 कूड़ादानों की खरीद में हुए 27.36 लाख रुपये के कथित घोटाले में अब आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वर्ष 2018 के इस मामले में पांच साल बाद यानरी वर्ष 2023 में भुगतान हुआ था। अब मामले से जुड़े लोगों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू की उपनिरीक्षक सुधा सिंह ने वाराणसी सेक्टर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता अजीत सिंह निवासी मेदनीपुर, नारायणपुर टोला घुघली की शिकायत पर गृह विभाग ने 24 अप्रैल 2024 को जांच आर्थिक अपराध शाखा लखनऊ को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट 23 सितंबर 2026 को शासन से अनुमोदित होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2018 में 200 कूड़ादानों की खरीद के लिए 24 अगस्त को अल्पकालीन निविदा जारी हुई। एक सितंबर को निविदा खोलकर सौरभ एग्रो केमिकल्स गोरखपुर को सबसे कम दर के आधार पर आपूर्ति का आदेश दिया गया। जांच में सामने आया कि खरीद के करीब पांच साल बाद 20 मई 2023 को 13.68 लाख और 21 अगस्त 2023 को 13.68 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इस तरह कुल 27.36 लाख रुपये जारी किए गए।
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय महराजगंज के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिजीत सिंह के मुताबिक मामले में लगाई गई धाराएं गैरजमानती हैं। इनमें सात वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। विवेचना के दौरान साक्ष्यों और जांच के आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई संभव है।
घुघली थाने के निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में थाने को कोई पत्र या नोटिस नहीं मिला है। कोई आदेश प्राप्त होने पर उसका अनुपालन कराया जाएगा।

बाजार मूल्य से पांच गुना अधिक कीमत
जांच में 100 लीटर क्षमता वाले कूड़ादान की बाजार कीमत 2400 से 3400 रुपये पाई गई। ब्रांडेड सिंटेक्स कंपनी का कूड़ादान भी करीब 6020 रुपये में उपलब्ध था, जबकि नगर पंचायत ने प्रति कूड़ादान 14,160 रुपये का भुगतान किया। जांच के दौरान सौरभ एग्रो के कोटेशन के साथ नारायण एग्रो के बैंक खाते की पर्ची भी मिली। इसे दोनों फर्मों की मिलीभगत का साक्ष्य माना गया।
विज्ञापन


जिन पर प्राथमिकी, वे अब कहां हैं

- उर्मिला देवी, तत्कालीन अध्यक्ष पत्नी अशोक कुमार। घुघली में आवास।
- लव कुमार मिश्रा, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी। वर्तमान में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, कायमगंज, फर्रुखाबाद।

- हीरा प्रसाद, तत्कालीन लिपिक नगर पंचायत घुघली। वर्तमान मे भी उसी पद पर वहीं।
- संतोष जायसवाल, घोटाले के समय सभासद प्रस्तावक की भूमिका में थे। वर्तमान में अध्यक्ष नगर पंचायत घुघली है। भुगतान 2023 में इनके ही कार्यकाल में हुआ।

- सत्य प्रकाश मिश्रा, तत्कालीन प्रभारी प्रशासक, मौजूदा समय में महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ।
- इंद्र भूषण वर्मा तत्कालीन अपर जिलाधिकारी। सेवानिवृत्त होने के बाद निधन।

- बृजेश कुमार गुप्ता और आलोक कुमार, 2018 में निविदा खरीद समिति के सदस्य नामित अधिकारी। घुघली।
- उमा शंकर पति त्रिपाठी, सीनियर फोरमैन परिवहन निगम निचलौल डिपो।

- संजय सिंह, प्रोपराइटर मेसर्स सौरभ एग्रो केमिकल्स, शिवपुरी कूड़ाघाट गोरखपुर।
- सीमा सिंह, प्रोपराइटर मेसर्स नारायण एग्रो केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, चार फाटक मोहद्दीपुर गोरखपुर।

- लक्ष्मी शंकर सिंह - अधिकृत प्रतिनिधि, फर्म से जुड़े।
बोले विशेषज्ञ
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं लगने के बाद आरोपियों को नोटिस भेजा जाता है। यदि नोटिस रिसीव नहीं किया जाता है तो गिरफ्तारी का आदेश हो सकता है।

- आशुतोष पांडेय, डिप्टी चीफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें