फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उधार नहीं देने पर मार-पीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनखरी निवासी अमित मद्धेशिया ने पुलिस को तहरीर देकर ग्राम पंचायत सोहांस निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ शराब का पैसा मांगने पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, अमित नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 14 में स्थित त्रिलोकी गुप्ता के शराब की कम्पोजिट दुकान पर मुनीम का कार्य करता है। 21 जनवरी की रात करीब नौ बजे सोहांस निवासी संजय यादव अपने तीन-चार सहयोगियों के साथ चार पहिया वाहन से आए और हार्न बजाकर उसे बुलाया और शराब मंगाई शराब का 520 रुपए मांगने पर बाद में पैसा देने को कहने लगे। मुनीम ने जब बकाया लगाने से मना कि तो वह उसने गालियां देते हुए मार-पीट की। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में संजय यादव के खिलाफ मार-पीट जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें