फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूल जा रही किशोरी के अपहरण का आरोप, तीन युवकों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में बाइक से ले जाते दिखा युवक, किशोरी की साइकिल चाय की दुकान के सामने मिली
विज्ञापन



चार नामजद सहित छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज, कुशीनगर का निवासी है मुख्य आरोपी


परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। सोमवार को घटना के बाद परिजन में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर परिजन की तहरीर पर पुलिस चार नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस को मिले तहरीर के अनुसार, किशोरी रोज की तरह सोमवार को स्कूल जाने के लिए सुबह घर से निकली थी लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पूछताछ करने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी उसकी खोजबीन की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले में चार नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई। इधर मंगलवार को लापता किशोरी की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भर्ती कराया।
मुख्य आरोपी की पहचान विकास यादव गांव मंसूरगंज, थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर के रूप में हुई है। इसके अलावा मुख्य आरोपी के तीन दोस्तों अतुल यादव निवासी अहिरौली थाना भिटौली, पंकज कसौधन निवासी धनहा नायक और आलोक यादव निवासी लखिमा को परिजन ने आरोपी बनाया है।

सीसीटीवी फुटेज में युवक के साथ बाइक पर जाती दिखी किशोरी

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो किशोरी एक युवक के साथ बाइक पर जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान शुरू की। जांच में किशोरी की साइकिल एक चाय की दुकान के सामने खड़ी मिली। पुलिस को ऑनलाइन रुपये के लेन-देन से भी अहम जानकारी मिली है।
विज्ञापन

वहीं इस बाबत एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में अतुल यादव निवासी अहिरौली थाना भिटौली, पंकज कसौधन निवासी धनहा नायक और आलोक यादव निवासी लखिमा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें