फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानों के उत्पीड़न के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच प्रधानों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आवास चयन की बात पर प्रधानों का उत्पीड़न बंद करने समेत अन्य समस्याओं के विरोध में अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया एवं समस्या के निदान की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, भुगतान प्रक्रिया आदि की धीमी रफ्तार, गलत भुगतान आदि सभी कार्यों के लिए प्रधान को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई करने से जिले के विकास की गति सुस्त हुई है। जनता की ओर से निर्वाचित प्रतिनिधियों का अधिकार सीज कर प्रशासन की ओर से अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यदि इन कृत्यों पर तत्काल रोक नहीं लगा तो प्रधान संघ चुप नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री अमरजीत साहनी ने कहा कि हम सभी को प्रशासन को अपनी मजबूत ताकत का एहसास कराना होगा, अन्यथा की दशा में हमारा इसी प्रकार उत्पीड़न होगा। जिला उपाध्यक्ष चतुर्भुजा सिंह ने कहा कि प्रधानों के उत्पीड़न को संघ की ओर से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, आवश्यकता पड़ी तो उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें भी योजना से संबंधित जानकारी दी जाएगी। विरोध जताने व ज्ञापन देने के दौरान नागेंद्र मल्ल, वीरेंद्र सिंह, अजय धर दूबे, रामसूरत पटेल, जितेंद्र वर्मा, रमांशकर समेत 50 से अधिक प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें