फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोनौली स्थित नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए एलपीआई के जेई कमल आर्या को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि निर्माण में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संबंधित की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने दोनों देशों के बीच होने वाले वाहनों के आवागमन, प्रस्तावित यातायात व्यवस्था व नव-निर्मित अंतरराष्ट्रीय भवन के विभिन्न सेक्शनों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने आईपीसीएल की ओर से निर्मित आवासीय कार्यालय व फायर ब्रिगेड भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरिया का रासायनिक उपचार न किए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जंग लगी या बिना साफ की गई सरिया का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसा पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने एसडीएम नौतनवा को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें