खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे पर स्थित एक मकान का प्लास्टर चल रहा। इसी दौरान पेड़ से गिरकर एक राजमिस्त्री घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे पर एक मकान का प्लास्टर का काम चल रहा है। उसी दौरान राजमिस्त्री बांस का पेड बांधकर कार्य कर रहे थे। इसी बीच बगेदू निवासी कोटहीमाई गांऊ पालिका वार्ड नंबर तीन करबलहा थाना मझगांवा जिला रुपनदेही नेपाल पैड से गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। खनुआ चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के अनुसार, मामले जानकारी नहीं है। संवाद