फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 8.89 लाख बच्चों व किशोरों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
14.92 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य, डीएम व एसपी ने बच्चों को दवा खिलाकर की अभियान की शुरुआत
विज्ञापन


महराजगंज। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा खिलाने के अभियान का शुभारंभ किया गया। सदर ब्लॉक स्थित मदरसा जामिया में आयोजित कार्यक्रम में डीएम, एसपी, सीएमओ और किशोर स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ. एमडब्ल्यू खान ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण स्तर, शारीरिक विकास और पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नियमित रूप से कृमिनाशक दवा का सेवन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और उनके समग्र विकास में सहायक होता है।
विज्ञापन

जनपद में इस वर्ष राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 14.92 लाख बच्चों एवं किशोरों दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के पहले दिन सोमवार को 8.89 लाख बच्चों व किशोरों को दवा खिलाई गई। वहीं अभियान के दौरान छूट जाने वाले बच्चों को 14 अगस्त को आयोजित मॉप-अप दिवस पर एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित की जाएगी।
परतावल एवं भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार अंतरराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की स्वास्थ्य टीम ने एक निजी स्कूल में अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशीनाथ सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी परतावल के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने की।
परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार रतनपुर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्डेन चन्द्रप्रभा के नेतृत्व में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी व ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया रहे। इस दौरान एक से 19 वर्ष तक के सभी 120 बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस दौरान रतनपुर सीएचसी अधीक्षक डाॅक्टर सुरेन्द्र कुमार सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
चिउटहां प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड सिसवा क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। प्राथमिक विद्यालय सेमरी द्वितीय में स्वास्थ्य उपकेंद्र के प्रभारी विशाल निगम, एएनएम तृप्ति पाठक और आशा कार्यकर्ताओं ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेमरी प्रथम, सेमरी द्वितीय, पिपरा बाजार, बगही, पोखरभिंडा, बरवांपंडित, हेवती और करमही सहित अन्य विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों को दवा खिलाई गई।
दो वर्ष तक के बच्चों को खिलाना है आधी गोली
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आयु वर्ग के आधार पर दवा की खुराक निर्धारित की गई है। एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली, दो से तीन वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली चूर्ण बनाकर तथा तीन से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली दी जा रही है। अभियान के दौरान प्रशिक्षित शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में बच्चों को दवा खिलाई जा रही है। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए ई-कवच पोर्टल के माध्यम से रियल टाइम रिपोर्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिससे अभियान की प्रगति पर जिला स्तर से लगातार नजर रखी जा रही है।
विशेष मॉनिटरिंग टीमों का गठन
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जनपद स्तर पर विशेष मॉनिटरिंग टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को विभिन्न विद्यालयों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर दवा की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और रिपोर्टिंग की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक टीम को अपने क्षेत्र में कम से कम दो राजकीय विद्यालय, दो निजी विद्यालय या मदरसा तथा तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा गया है।
विज्ञापन

वर्जन

अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा, बाल विकास एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया है। किसी भी प्रकार की प्रतिकूल घटना की स्थिति में संबंधित ब्लॉक के चिकित्सा अधीक्षक से तत्काल संपर्क किया जाएगा।
- डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी,मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें