फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

92 लाख से दो राजकीय विद्यालयों की सुधारी जाएगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अलंकार योजना से सुधरेगी दो जीजीआईसी की व्यवस्था
विज्ञापन

महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत दो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की व्यवस्था सुधारने की पहल की जा रही है। माना जा रहा है कि इससे विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मियों को सहूलियत होगी। जिले में कुल चार राजकीय इंटर कालेज संचालित हैं। योजना के तहत राजकीय बालिका इंटर कालेज नौतनवां एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज फरेंदा का प्रस्ताव भेजा गया है।
नौतनवां में 77 लाख तथा फरेंदा मेें 14 लाख से अधिक होगा व्यय
राजकीय बालिका इंटर कालेज नौतनवां में 77.56 लाख रुपये की लागत से विद्यालय की दीवार, छत एवं फर्श की मरम्मत, खिड़की-दरवाजे लगाने, रंगाई-पुताई, शौचालय व पेयजल से संबंधित कार्य होंगे। इस तरह राजकीय बालिका इंटर कालेज फरेंदा में 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट--
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत दो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की दशा को सुधारने की पहल की जा रही है। इससे विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मियों को सहूलियत मिलेगी। -अशोक कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें