फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन नदी घाट पर पुल के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 24 Dec 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घेराव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ठूठीबारी। सुकरहर गांव स्थित चंदन नदी घाट पर पुल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को दोपहर में प्रदर्शन किया। पुल निर्माण न होने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने की बात कही। लोगों ने कहा कि पुल होने से बेहद परेशानी होती है। शासन प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


किसान नेता राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के सुकरहर गांव के उत्तर पश्चिम चंदन नदी होकर बहती जो निचलौल व नौतनवां दोनों ब्लाक को जोड़ती है। नदी पर पुल न होने से क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना कर आना-जाना पड़ता है।

सुकरहर चंदन नदी पुल न होने से क्षेत्र का विकास रुका हुआ है। ग्रामीणों के साथ पुल निर्माण को लेकर आने वाले वक्त में सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के समय में लोगों को होता है। गांव के लोगों ने कई इस समस्या के प्रति शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया लेकर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस दौरान रामकृपाल यादव, गौरी शंकर, प्रभु नाथ, त्रिवेनी, राजेश यादव, बेचू चौहान, रमाकांत, जलालुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें