फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एजेंटों की हड़ताल समाप्त, पहल की तरह भंसार कार्यालय में काम कर सकेंगे भारतीय एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-नेपाल कस्टम अधिकारियों और नेपाल भंसार प्रमुख के बीच वार्ता के बाद बनी सहमति
विज्ञापन

पहले की तरह भारतीय एजेंट नेपाल भंसार कार्यालय में कर सकेंगे काम, तीन दिन से ठप था मालवाहक वाहनों का आवागमन
हड़ताल के कारण सोनौली सीमा पर करीब तीन किलोमीटर तक लगी रही मालवाहक वाहनों की कतार
सोनौली। तीन दिनों से भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली पर जारी भंसार एजेंटों का आंदोलन मंगलवार की शाम को समाप्त हो गया। नेपाल सरकार के आश्वासन के बाद भारतीय मूल के नेपाली भंसार एजेंटों ने अपनी कलमबंद हड़ताल वापस ले ली। अधिकारियों और एजेंट संघ के साथ हुई वार्ता में सहमति बनी कि पूर्व की भांति भारतीय एजेंट नेपाल भंसार कार्यालय में कार्य कर सकेंगे।
जानकारी के अनुसार, भारतीय मूल के नेपाली भंसार एजेंटों के बीच गतिरोध समाप्त कराने के लिए मंगलवार की शाम करीब पांच बजे नेपाल भंसार कार्यालय में भारत और नेपाल के कस्टम अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें भारत के असिस्टेंट कमिश्नर सुधीर त्यागी, कस्टम अधीक्षक संजय मिश्रा और नेपाल भंसार कार्यालय के चीफ हरिहर पौडेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में सीमा क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु करने पर चर्चा हुई। बैठक के बाद नेपाल भंसार कार्यालय प्रशासन की ओर से एजेंटों को आश्वासन दिया गया कि पुराने परिचय पत्र और दूतावास के परिचय पत्र की फोटोकॉपी संलग्न कर जमा करने के बाद भारतीय मूल के एजेंटों को पूर्व की व्यवस्था के अनुसार कार्य करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीन दिन से चल रहे हड़ताल के कारण भारत-नेपाल सीमा पर आयात-निर्यात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। इस दौरान एक भी मालवाहक वाहन नेपाल नहीं जा सका। स्थिति यह रही कि सोनौली से करीब तीन किलोमीटर तक मालवाहक वाहनों की लाइन लग गई थी। वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वर्जन
नेपाल भंसार की ओर से मिले आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। एजेंटों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से सकारात्मक वार्ता हुई है।
- रतन गुप्ता, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें