फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नियमों में ढील का झांसा दे रहे एजेंट... फंसा रहे कर्ज के दलदल में

विज्ञापन
समूह की महिलाएं।
विज्ञापन
महराजगंज। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट कायदे कानून में ढील होने का झांसा दे रहे हैं। इससे सीधे-साधे लोग कर्ज के दलदल में फंस रहे हैं। लोगों की जरूरत का फायदा उठाकर एजेंट उनको नई स्कीम का ऑफर देते हैं। इसके बाद उनको आसानी से कर्ज दे दिया जाता है। अब किसी को प्रताड़ित नहीं करने की बात एजेंटों की ओर से समझाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में फिर से माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट गांव के भोली-भाली महिलाओं को ऋण के लिए अपने झांसे में लेने के लिए तरह-तरह का हथकंडा अपना रहे हैं। किसी को ऋण में छूट देने की बात कही जा रही है तो किसी से कहा जा रहा कि माइक्रो फाइनेंस की ओर से ऋण उपलब्ध कराने पर ज्यादा सख्ती नहीं बरती जाएगी। बैदा गांव की रहने वाली कुशमावती ने बताया कि पहले मुजुरी चौराहे पर उनकी मुलाकात माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक एजेंट से हुई थी। उसने बताया कि अब कंपनी की ओर से ऋण देने में काफी छूट दी जा रही है और वसूली के दौरान पहले की तरह किसी पर दबाव नहीं बनाया जाएगा। एजेंट ने यह भी कहा कि अब कोई भी महिला बिना झंझट के 20 से 30 हजार रुपये तक का कर्ज ले सकती है।
नगर पंचायत चौक की ज्ञानमती देवी ने बताया कि उनके पास भी एक एजेंट आया था। उसने कहा कि कंपनी की नई स्कीम आई है। अब बिना किसी जांच या गारंटी के ऋण मिल जाएगा। उसने भरोसा दिलाया कि इस बार कंपनी वसूली के दौरान किसी तरह का दबाव नहीं बनाएगी। कंपनी ने नियमों को नरम कर दिया गया है। देवीपुर गांव की विमला ने कहा कि एजेंट अब गांव-गांव जाकर महिलाओं को नई स्कीम का ऑफर दे रहे हैं। वे कहते हैं कि इस बार कंपनी की नीतियों में बदलाव हुआ है, बिना किसी शर्त के ऋण मिल जाएगा और कोई परेशान नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें