फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वसूली के लिए रिश्तेदारों के घर भी पहुंच रहे एजेंट

Sat, 04 Jan 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
माइक्रो फाइनेंस कंपनी की कर्ज से दवी महिलाएं आपस मे चर्चा करती हुई।
विज्ञापन
मिठौरा। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्ज से दबीं मिठौरा क्षेत्र की आधा दर्जन गांव की महिलाएं परेशान हैं। घर की माली हालत ठीक न होने के चलते वह इधर-उधर दिन बीता रही हैं।घर पर न मिलने पर उनका पता लगाने एजेंट उनके रिश्तेदारों के यहां भी पहुंच जा रहे हैं। इससे महिलाओं का जीना हराम हो गया है। पड़री कला निवासी सुमन का कहना है कि महिलाओं से समूह के बारे में जानकारी मिली थी। एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 40 हजार रुपये का कर्ज लिया था। तभी पति बीमार हो गए। इसके बाद दूसरी कंपनी से एक लाख रुपये का कर्ज ले लिया। जरूरत पड़ने पर तीसरी कंपनी से 50 हजार रुपये का कर्ज ले लिया।
विज्ञापन

एक लाख नब्बे हजार का कर्ज का भुगतान करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किस्त न देने पर एजेंट घर पहुंचकर गाली गलौज करते हैं। इससे गांव में बदनामी भी हो रही है। समझ में आ रहा क्या करूं। टिकर परसौनी निवासी शुभावती ने बताया कि दो माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 1.5 लाख रुपये कर्ज लिया है। आधे से अधिक किस्त जमा कर दिया। कंपनी के एजेंट घर पर आये और पूरी किस्त जमा करने के लिए दबाव बनाने लगे।
मैंने हाथ जोड़कर कुछ समय मांगा, लेकिन मेरी समस्या को सुने बिना वह खरीखोटी सुनाई। एक बार घर पर नहीं मिली तो पता लगाते हुए रिश्तेदार के घर पहुंच गए थे। टिकर परसौनी निवासी गायत्री देवी ने बताया कि उन्होंने 50 हजार रुपये का लोन लिया था। घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण लोन चुकाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ब्याज दर अधिक होने के कारण ज्यादा बकाया हो गया है। कर्ज चुकाने के लिए पंपिग सेट बेच दी, फिर भी लोन चुकता नहीं कर सकी। एजेंट घर आकर परेशान कर रहे हैं। रिश्तेदारी में मुंडन संस्कार में गई थी वहां भी एजेंट पहुंचकर खरी-खोटी सुनाने लगे। रिश्तेदारों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। टिकर परसौनी निवासी रिम्पा देवी का कहना है माइक्रो फाइनेंस कंपनियों ने रोजगार का लालच देकर कम ब्याज पर लोन दिया था। अब ब्याज कई गुना बढ़ाकर वसूली कर रहे हैं। किस्त न देने पर एजेंसी प्रताड़ित कर रहे हैं।स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें