फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गुजरात में करंट लगने से मजदूर की मौत, घर पहुंचा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के सोहट गांव निवासी गुड्डू गिरी की गुजरात में करंट लगने से मौत हो गई। रविवार को शव गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुड्डू गिरी करीब 10 वर्षों से गुजरात में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते थे। सात अक्तूबर को जनरेटर से करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कंपनी के मालिक ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को शव गांव पहुंचने के बाद परिजन ने कुशीनगर के भैंसहा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मृतक के घर पहुंची थी। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें