फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक ही घर की दो किशोरियां लापता, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ही परिवार की 16 और 15 वर्षीय दो किशोरियों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का सुराग नहीं मिलने पर उनकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित मां के अनुसार, उनकी दोनों बेटियां प्रतिदिन किसी अज्ञात युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत करती थीं। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने दोनों को डांट-फटकार लगाई थी। आरोप है कि इससे नाराज होकर दोनों किशोरियों ने अपने-अपने बैग तैयार किए और मौका मिलते ही घर से चली गईं। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका।
सिंदुरिया थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है।ऋ पुलिस दोनों किशोरियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें