फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौतनवा में कार्रवाई के बाद अन्य नगर पंचायतों में भी धांधली की आशंका

Thu, 24 Jul 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में गड़बड़ी मिलने पर जेई पर कार्रवाई हो चुकी है। पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन

पक्के मकानों की स्वीकृति और जियो टैगिंग के नाम पर खेल का मामला सामने आया है। अन्य नगर पंचायतों में धांधली की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूत्रों की माने तो नगर पालिका परिषद नौतनवा में तो मामला पकड़ में आ गया है। वहीं नगर पंचायत बृजमनगंज, निचलौल और पनियरा में भी अनियमितता मिल सकती है। इसमें जांच की जा रही है।
नौतनवा में मामला पकड़ में आने के बाद पता चला की लाभार्थियों से 10 से 20 हजार रुपये तक की वसूली हुई थी। नौतनवा नगर पालिका में सात लाभार्थियों से वसूली की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

गड़बड़ी मिलने पर नगर पंचायत बृजमनगंज में तैनात जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए निदेशक, राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) को पत्र भेजा गया है। सूत्रों की माने तो प्रत्येक नगर पंचायत में आठ से 12 लाभार्थियों से रकम लिए जाने की बात सामने आ रही है।
प्रभारी परियोजना अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बृजमनगंज में तैनात जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) को पत्र भेजा गया है, जबकि नगर पंचायत पनियरा और निचलौल में जेई के भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें