फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छह दिन बाद तीन घंटे चली चीनी मिल, फिर खराब हो गई मशीन

Wed, 03 Apr 2024 08:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। इंडियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल के सिसवा इकाई में तकनीकी खराबी के चलते मिल में छह दिन से पेराई बंद थी। बुधवार सुबह पेराई शुरू हुई। रुक-रुककर तीन घंटे तक मशीन चली उसके बाद फिर बंद हो गई। पेराई न होने से यार्ड में 566 गाड़ियों खड़ी हो गई हैं। 25 हजार क्विंटल गन्ना सूख रहा है। मिल प्रशासन ने बैठक कर खड्डा आईपीएल चीनी मिल को गन्ना भेजने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

आईपीएल चीनी मिल सिसवा में शुक्रवार की सुबह टारबाइन में तकनीकी खराबी आने से पेराई बंद हो गई थी। किसानों ने इसको लेकर नाराजगी जताई तो यूनिट हेड आशुतोष अवस्थी ने मंगलवार तक पेराई का आश्वासन दिया था। इंजीनियरों को बुधवार को सफलता मिली, लेकिन तीन घंटे मशीन चलने के बाद फिर बंद हो गई। भुजौली निवासी गन्ना कृषक बैजनाथ सिंह ने बताया कि यार्ड में पांच दिन से गन्ना लदी गाड़ियां खड़ी हैं। जब तक मिल चलेगा तब तक किसानों का आधा गन्ना सूख जाएगा। सिसवा गोपाल नगर निवासी अमरेंद्र मल्ल ने कहा कि मिल प्रबंधन गन्ना किसानों के लिए कोई उचित विकल्प ढूंढ़े, जिससे उनको परेशानी से बचाया जा सके।
जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि तकनीकी खराबी को दूर कर मिल को जल्द चलाने का प्रयास किया जा रहा है। इंजीनियरों की टीम बुलाई गई है। यार्ड में खड़ी गन्ना लदी गाड़ियों को टोकन प्रक्रिया के माध्यम से रोजाना तीन हजार क्विंटल गन्ना आईपीएल चीनी मिल खड्डा को भेजा जा रहा है। किसानों का नुकसान नहीं दिया जाएगा। सभी किसानों को गेट का भुगतान मिलेगा। सहकारी गन्ना समिति के सचिव प्रेमनाथ पांडेय ने कहा अग्रिम सूचना तक किसान गन्ना तैयार करना रोक दें। जैसे ही मिल की तकनीकी खराबी सही हो जाएगी तो तुरंत उनको सूचना दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें