फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कसौटी पर खरा उतरने के बाद कैडेट्स का हुआ चयन

Sat, 26 Jul 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 46 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के अधिकारियों की देखरेख में एनसीसी प्रथम वर्ष व तृतीय वर्ष भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू पीजी में हुई।
विज्ञापन

शारीरिक व लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन किया गया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजू शर्मा ने बताया कि बटालियन ग्रुप मुख्यालय गोरखपुर से सूबेदार प्रहलाद सिंह, हवलदार चंद्रशेखर, हवलदार अनिल क्षत्री की देखरेख में शारीरिक परीक्षण एवं लिखित परीक्षा से चयन किया गया।
एनसीसी भर्ती प्रक्रिया के प्रथम वर्ष में 25 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया जिसमें 11 का चयन, तृतीय वर्ष में 38 छात्र-छात्राओं में प्रतिभाग किया जिसमें 19 का चयन हुआ। इस भर्ती में शारीरिक माप 1600 मीटर दौड़ एवं लिखित परीक्षा के बाद कैडेट बनाया गया। साथ ही महाविद्यालय के कैडेट्स को सर्टिफिकेट भी वितरित किया गया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने चयनित कैडेटों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मंजेश कुमार, निकिता यादव, चंदन यादव, अर्पित पांडेय, रिमझिम पटेल, आदित्य, मौर्य श्याम सुंदर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें