फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद नेपाल बाॅर्डर पर बढ़ी सख्ती

Fri, 09 May 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत नेपाल बाॅर्डर पर इन दिनों सख्ती बढ़ा दी गई है। सरहद की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस भी दिन-रात गहन जांच पड़ताल में जुटी है। हालांकि, बॉर्डर पर सख्ती में नेपाली एपीएफ का भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के कनमिसवा गांव के औरहवा चेक पोस्ट पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ नेपाली एपीएफ जवानों ने वाहनों की सघन जांच की। पथलहवा एसएसबी बीओपी के उप कमांडेंट महावीर भामू ने बताया कि नेपाल और भारत से आने जाने-वाले राहगीरों की जांच की जा रही है। पहचान पत्र दिखाने के बाद ही एंट्री दी जा रही है।
पहचान पत्र न दिखाने वालो करीब आधा दर्जन लोगों को लौटा दिया गया। इतना ही नहीं नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वालों की सघन तलाशी ली गई। वहीं सहायक कमांडेंट दिनेश चंद्र विश्वास ने बताया कि नेपाली एपीएफ निरीक्षक सुभाष अधिकारी के साथ बाॅर्डर से गुजरने वालों की पहचान के लिए उनका आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, इलेक्शन फोटो पहचान पत्र समेत वाहन चालकों से वाहन के कागजात, बैग व झोले की सघन जांच के बाद ही आने-जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

वैसे पूरे दिन जांच में संदिग्ध नहीं मिला है। खुली सीमा होने के कारण नेपाल से भारत को जोड़ने के लिए दर्जनों पगडंडी रास्ते हैं। जिसे लेकर नेपाल की एपीएफ के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें