महराजगंज। जिले में बुधवार की सुबह के समय हल्की बारिश हुई जिसके कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, लेकिन 39 डिग्री गर्मी का एहसास लोगों ने किया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा।
पिछले कई दिनों से हो रही धूप के तेवर बुधवार को नर्म रहे। सुबह के समय जहां हल्की बारिश हुई वहीं परे दिन लगभग बादल छाए रहे। धूप से लोगों को राहत मिली रही, लेकिन उमस की अधिकता हवा न चलने के कारण महसूस की गई। देर शाम सात बजे के बाद भी गहरे बादलों को छाया देखकर लोगों को बारिश की उम्मीद लगाते रहे।
सर्वाधिक उम्मीद किसान लगाए बैठे हैं जिनके लिए बारिश होना जरूरी हो चला है। बारिश की कमी के कारण उनके धान के खेतों में नमी की जरूरत बनी हुई है।