महराजगंज। पनियरा की ग्राम पंचायत कमासिन खुर्द में पांच वर्षों से अधर में लटकी जल जीवन मिशन के तहत बनने वाले पानी की टंकी के जमीन का विवाद का मंगलवार को पटाक्षेप हो गया। यहां पानी की टंकी बनाने का रास्ता साफ हो गया है।
जानकारी के अनुसार, गांव में दूसरी जगह बंजर की जमीन मिल गई है। मौके पर जेसीबी मशीन मंगाकर निर्धारित जमीन पर बनने वाली टंकी के लिए नींव खोद दी गई है। ग्राम प्रधान पन्ने यादव ने बताया कि विगत पांच वर्षों से जमीन का चिह्नांकन नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को गाटा संख्या 219 रकवा 0.239 हेक्टेयर जमीन को गांव की सहमति से चिह्नित किया गया। इस अवसर पर लेखपाल जयचंद गौतम व अंबरीष पांडेय के अलावा गांव के संभ्रांत लोग मौजूद रहे। ग्राम प्रधान ने बताया कि अब कोई विवाद नहीं है। पानी की टंकी बनाने के लिए नींव खोद दी गई है। बुधवार को संबंधित ठेकेदार वहां ईंट रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। विवाद खत्म होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।