फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सप्ताह भर बाद चला सर्वर, मिलने लगी खतौनी

Sun, 04 May 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बीते एक सप्ताह से भूलेख पोर्टल सर्वर में तकनीकी दिक्कत शनिवार को दूर हो गई। इससे किसानों ने राहत की सांस ली। कई दिन से परेशान लोगों को खतौनी मिल गई। कतार में खड़े लोगों को कुछ देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

अनंतपुर मोथई गांव के मेवालाल ने बताया कि एक सप्ताह से खतौनी निकालने के लिए परेशान था। अब जाकर खतौनी मिली है। मोहद्दीनपुर गांव के रामलक्षन ने बताया कि उनकी फार्मर रजिस्ट्री में नाम की त्रुटि थी। इसे सुधारने के लिए उन्होंने नाम मिसमैच काउंटर पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन लगातार तीन दिन तक तहसील आने के बाद भी सर्वर फेल रहने के कारण कोई काम नहीं हो रहा था।
शनिवार को समस्या का समाधान हो गया। मुराली ने बताया कि खतौनी मिलने के बाद परेशानी दूर हो गई। सदर तहसील क्षेत्र के चेहरी निवासी सुनील ने कहा कि एक सप्ताह की समस्या अब जाकर दूर हुई है। लंबी कतार होने के कारण कुछ देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि भूलेख पोर्टल में शासन स्तर से कुछ जरूरी काम हो रहा था। इसकी वजह से सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई थी, लेकिन अब समस्या लगभग पूरी तरह ठीक हो चुकी है और सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें